RAS चयनित गणेश माली एवं डॉक्टर गौतमचंद सुंदेशा का अभिनंदन

RAS चयनित गणेश माली एवं डॉक्टर गौतमचंद सुंदेशा का अभिनंदन

बालोतरा। माली सैनी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बालोतरा की रविवार को माली समाज भवन गांधीपुरा में आयोजित साधारण सभा में माली समाज 84 पट्टी से प्रथम चयनित आरएएस गणेश माली एवं नाहटा चिकित्सालय में नव पदस्थापित ऑर्थोपेडिक डॉक्टर गौतमचंद सुंदेशा का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक माणकचंद कच्छवाह ने कहा कि यह माली समाज के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत एवं मील का पत्थर साबित होंगी। उनसे प्रेरणा लेकर समाज के युवा आरपीएससी एवं यूपीएससी में समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे। कर्मचारी संघ द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए सभी से अधिकाधिक इसका फायदा उठाने का अनुरोध किया संघ के मंत्री पारस माली समदड़ी ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को छात्र छात्राओं के लिए मोटिवेशनल एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन माली समाज भवन गांधीपुरा में होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी काउंसलर द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा। इसमें सभी अभिभावक भी उपस्थित होकर शिक्षा की पहल को अंगीकार करें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सागरचंद, सांवलचंद पंवार, डॉ गणपतलाल कच्छवाह, जगदीश एच पंवार, सुरेश पंवार, केसाराम गहलोत, रामेश्वर सोलंकी जेठंतरी, जितेंद्र माली समदड़ी, ईश्वरलाल माली सिवाना, ओमप्रकाश के पंवार, बाबूलाल पंवार किटनोद, मुकेश गहलोत, भरत माली, गणपत पंवार, नरेंद्र परिहार, दिनेश पंवार, प्रकाश गहलोत, जितेंद्र गहलोत, प्रहलाद परिहार, देवीलाल चौहान, ओम प्रकाश पंवार, मांगीलाल सुंदेशा, महेश सुंदेशा, सुरेश सैनी, मदनलाल नरेश परिहार, दिनेश पंवार, गौतमचंद पंवार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !