रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर शहर मंडल द्वारा कांग्रेश नीत अशोक गहलोत सरकार की नाकामियों व बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के विरोध में नगर मंडल द्वारा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत के सानिध्य में व नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी व नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंडक के नेतृत्व में जिलाकलेक्टर को दिया गया ।
नगर महामंत्री आनंद पुरोहित ने बताया कि सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष द्वारा नकारा कोंग्रेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ नगर मंडल द्वारा बनाये ज्ञापन का वाचन कर उस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने बताया कि कोरोना के काल मे जहां देश प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में समुचित व्यवस्थाओं में व कोरोना की वेक्सीन बनाने में अग्रणी देशो में शामिल हुवा है इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी का आभार व अभिनंदन करते है । वहीं दूसरी ओर हमारा राजस्थान कोंग्रेश नीत अशोक गहलोत के नेतृत्व के राज में पिछले सवा दो साल से भ्रष्ट,अकर्मण्य व अराजक राज्यो में शामिल हो गया है । बताया कि गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के राज में विकास ठप्प हो गया है व कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है ।उन्होंने कहा कि कंपनियों के सी एस आर फंड का उपयोग बाड़मेर जिले के विकास में होना चाहिए वो नही हो रहा है ,वही तेल उत्पादन का 20 प्रतिशत हिस्सा जिले में लगाना चाहिए जो नही हो रहा है ,कंपनियां स्थानीय लोगो को रोजगार मुहैया भी नही करा रही है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या के लिए भी कोई विशेष प्रबंध नही किये जा रहे है।अकाल की स्थिति में पशुओं के चारे पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए । इसके अलावा बढ़े हुवे बिजली के बिल,दलितों पर अत्याचार ,कर्जमाफी व युवाओं के भत्तों को भुलाने जैसे अन्यान्य कई समश्याओ के निराकरण में राज्य सरकार विफल रही है ।इस निकम्मी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंडक ने बाड़मेर शहर की अव्यवस्थाओ के बारे में बताते हुवे कहा कि बाड़मेर में कचरे के निस्तारण हेतु डंपिंग यार्ड की व्यवस्था नही है वार्डो के कार्यो में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है ।नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चंडक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लगातार कोंग्रेश का बोर्ड व विधायक होने के बावजूद जिले में अव्यवस्थाओ का आलम है अराजकता का माहौल बन रहा है व कानून व्यवस्था ना के बराबर है।अंत मे नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने सभी प्रदर्शनकारी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया । बैठक में वरिष्ठ नेता अमृत जैन,लक्ष्मण वडेरा,रमेश शर्मा,कैलाश कोटडिया,राजुदास भील,रमेशसिंह इन्दा,दीपक कड़वासरा,महिला मोर्चा से एडवोकेट अनामिका,मधु परिहार,नगर मंडल के कैलाश आचार्य,कालू जांगीड़ किशन बोहरा,प्रदीप शर्मा,रावत प्रजापत,रामेश्वर सोनि ,ओम प्रकाश जाटोल,पार्षद लक्ष्मण सियाग,लक्ष्मण जीनगर,धर्मेंद्र फुलवरिया,प्रकाश खत्री,कैलाश आचार्य,हरीश सोनी,सुनील सिंघवी,धनराज जोशी,पदमाराम जयपाल,किशोर भार्गव,सवाई कुमावत,भेराराम देवासी,पवन शर्मा,कमलेश कुर्डिया,अम्बालाल अलबेला,हरिसिंह राठौड़,ओम प्रकाश त्रिवेदी,रमेश सोलंकी,स्वरूप भाटी, आई टी सेल के अरविंद शारदा, आशीष शर्मा,सवाईसिंह, शक्तिकेन्द्र संयोजक,हरिसिंह राठौड़,भरत शर्मा,किशन माली,राकेश कुलदीप,कैलाश जायडू,गौरव खत्री, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
