बड़ा हादसा टला: हाइवे पर बस-ट्रेलर की भिड़ंत, बस पलटने से दर्जनभर यात्री घायल
0
July 26, 2021
बालोतरा। निकटवर्ती कल्याणपुर में हाईवे पर सडक़ हादसे में 10 बस यात्री हुए घायल हो गए। कल्याणपुर से गुजर रहे एनएच 125 हाईवे पर बस और ट्रेलर की भिड़ंत से बस पलटने से बड़ा हादसा टला गया। हादसे में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। कल्याणपुर थानान्तर्गत एनएच 125 सरवड़ी के पास ट्रेलर और बस की भिड़त हो गई है इससे बस पलटी खा गई। सडक़ हादसे से 10 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से 4 गंभीर घायल हैं। ट्रेलर और बस के पीछे गाडिय़ां नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस के अनुसार सोमवार को सिवाना से जोधपुर जा रही बस और जोधपुर से धोरीमना की ओर जा रहे ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़्त हो गई। भिड़त होने से बस पलट गई। बस में उस समय 15-20 सवारी थीं। इसमें से 8 सवारी घायल हुई है। ट्रेलर ड्राइवर और बस ड्राईवर सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। इन चारों को जोधपुर रैफर किया गया। 6 घायलों को कल्याणपुर अस्पताल में ले जा गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। एएसआई महेश पंवार ने बताया कि सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही हादसे स्थल पर मय पुलिस जाब्ता पहुंच गया। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस और ट्रेलर की भिड़त के दौरान पीछे दोनों साइड से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी। इससे बड़ा हादसा टल गया।
Tags
