राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष, 9 अगस्त से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष, 9 अगस्त से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

बाड़मेर, 26 जुलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधाजी की 150वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से अक्टूबर माह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सक्रियता के साथ पर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अगस्त क्रांति सप्ताह (9 से 15 अगस्त)

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधीजी के 150वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक अगस्त क्रांति सप्ताह का अयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान हिन्द स्वराज अपनाओं सामाजिक सरोकार बढाओं रेलियां एवं संगोष्ठियों का अयोजन किया जाएगा तथा गांधी एवं अन्य महापुरूषो से संबंधित तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई एवं श्रमदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

सद्भावना सप्ताह (20 से 26 अगस्त)

जिला कलक्टर ने बताया कि 20 अगस्त से 26 अगस्त 2021 तक सद्भावना सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें नशा मुक्ति अभियान एवं सामाजिक सरोकार सप्ताह कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होनें बताया कि एक दिवसीय आत्मसुद्धि हेतु उपवास कार्यक्रम एवं विद्यालय स्तर अथवा संस्था द्वारा जिला स्तरीय गांधी भजन, एकल समारोह, गीत-गायन प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाएगा।

सत्याग्रह सप्ताह (11 से 17 सितम्बर)

उन्होनें बताय कि जिले में 11 सितम्बर से 17 सितम्बर को सत्याग्रह सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सार्वजनिक स्थानों एवं विद्यालयों में महात्मा गांधी के जीवन संबंधी घटनाओं पर आधारित लघु नाटिकाओं, कठपुतलि कार्यक्रम एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से गांधीजी एवं अन्य महापुरूषों की जीवनी पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, गांधीजी ग्राम स्वराज्य एवं सपनों के भारत पर निबन्ध लेखन, सम्भाषण, चित्रकला, प्रतियोगिताओं का ब्लॉक एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

गांधी सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर)

इसके पश्चात् 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर पर गांधी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांधीजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का ब्लॉक स्तर एवं पंचायत समिति स्तर अथवा विद्यालय स्तर पर आयोजन किया जाएगा। बैठक में उप वन संरक्षक एस.पी. भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, 150वीं जयंती वर्ष जिला स्तरीय समिति के संयोजन महावीर बोहरा एवं सह संयोजन अमित बोहरा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !