मजदूर चौराहों व निमार्ण स्थलों पर जाकर किया जा रहा पंजीयन
गिड़ा। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर चलाये जा रहे निर्माण श्रमिक पंजीयन अभियान के तहत बाड़मेर जिले में श्रम विभाग के अधिकारी निर्माण कार्यो पर जा कर कमठा मजदूरों का पंजीयन करने के साथ-साथ श्रम विभाग की ओर से भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा हैं कि प्रदेश में कोई भी कमठा मजदूर सरकारी योजनाओं से वंचित नही रहे इसको लेकर अधिकारियों को धरातल पर जाकर श्रमिकों का प्रमाणीकरण कर पंजीयन सहित योजनाओं से लाभान्वित करने किया जाये, इसके तहत बाड़मेर जिले में श्रम विभाग के अधिकारी मजदूर चौराहो सहित विभिन्न कार्यस्थलों पर जा रहे हैं। श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार विभागीय आदेश से श्रमिकों के हितों के संरक्षण को लेकर अभियान के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं श्रम निरीक्षक हरीप्रसाद नामा ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास योजना, प्रसूति सहायत, सामान्य व दुर्घटना में घायल, मृत्यु होने पर सहायता सहित कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसकी जानकारी मजदूरों को दी जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मजदूर योजनाओं का लाभ उठा सके।
