दलितों पर अत्याचारों और हमलों के खिलाफ भाजपा ने जताया विरोध

दलितों पर अत्याचारों और हमलों के खिलाफ भाजपा ने जताया विरोध

भाजपा एससी मोर्चा व ओबीसी मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बालोतरा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान श्री गंगानगर जिला मुख्यालय पर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हुए जानलेवा हमले तथा राजस्थान में आए दिन दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जिलाध्यक्ष तगाराम मेघवाल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहां की राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं गृहमंत्री रूप में मंत्रालय को संभाल रहे है इस सरकार में राजस्थान के चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है । गत 30 जुलाई  को श्री गंगानगर में दलित समाज के सहज और सरल भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के ऊपर पुलिस की उपस्थिति में सुनियोजित तरीके से आक्रमक रूप से जानलेवा हमला करके घायल करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए वहीं गत दिनों सांसद रंजीता कोली पर भी हमला होना बहुत ही निंदनीय है समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है जिस कारण संपूर्ण राजस्थान में संपूर्ण दलित समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस कार्रवाई के बाद अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, इस प्रकार आए दिन दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में राजस्थान सरकार पूरी तरह से नाकाम है। सरकार को दलित अत्याचारों के प्रति संवेदनशील बनते हुए राजस्थान में अनुसूचित जाति वर्ग को सुरक्षा देने हेतु दिशा निर्देश करें अन्यथा दलित समाज इस घटना में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार ना करने पर संपूर्ण राजस्थान में बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर भाजपााा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, किसान मोर्चा के गोविंद सिंह, जिला महामंत्री भरत मोदी, सुखदेव जीनगर, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, बजरंग चौधरी, मदन सिंह राजपुरोहित, उमाराम चौधरी, गोविंद मेघवाल, मदन चोपड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा रूपाराम पांचल, रामचंद्र डांगी पार्षद, सांवलराम भाटी, राजेश सांखला, गणपत धोरा, नेमीचंद, उकडराम मेघवाल, पुखराज मेघवाल उपस्थित रहे।

ओबीसी मोर्चा ने जताया विरोध

ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री चेनाराम माली ने बताया की राजस्थान भाजपा की योजना के तहत प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के निर्देशानुसार ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान एवं ओबीसी जिलाध्यक्ष इन्दाराम चौधरी के नेतृत्व में बालोतरा जिला मुख्यालय पर कैलाश मेघवाल पर हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी बाबुलाल परिहार, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, लक्ष्मण पंवार, जिला परिषद उमाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, पारस भाटी, हितेश पटेल, प्रताप घांची, अध्यक्ष, रमेश पादरु, जोगाराम देवासी, विमल मालवीय, कुंभाराम माली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !