पौधारोपण व ब्लड डोनेशन में दे अपना पूरा सहयोग सिद्दीकी
बाड़मेर। बिदासर में हाले पोतरा परिवार ने निकाह के बाद दुल्हो ने पीर सैयद गेयासुदिन व पीर सैयद रियासुदीन की सरपरस्थिती में ह्यूमिनिटी रक्त सोसाइटी की पहल पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लुकमान खान ,आरिफ खान, अरबाज खान ,इब्राहिम ,ने निकाह के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने आह्वान किया। महिफिल मिलाद से पहले पीर सैयद बापू गुलाम हुसैन शाह जिलानी हाले पोतरा परिवार को नेक दुआओ से नवाजा शादी की मुबारकबाद पेश की गई शहर काजी हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी ने दूल्हा दुल्हन की निकाह अदा कराई और इस करोनाकाल में शादी में फिजूल खर्ची न करे हो सके उतना गरीबों जरूरत मंदो की सहायता करे भुट्टा खान जुनेजा व अवेश रजा हाले पोतरा ने सभी से अपील की ऐसे विशेष कार्यक्रम शादी हो ,जन्मदिन, शादी शालगिराह में बाड़मेर राजकीय चिकित्सालय में ब्लड की कमी है ब्लड डोनेशन करे व सभी भाई प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण करे। पौधारोपण पर पीर सैयद गेयासुदीन पीर सैयद रियासुदीन,ह्यूमिनिटी रक्त सोसाइटी सयोजक भुट्टा खान जुनेजा, अवेश रजा हाले पोतरा, कमेटी नायब सदर यूसुफ खान आशिक कुरैशी, अब्दुल सलीम, रामजी राम राईका ,गिरधारी ,लुकमान खान, आरिफ खान, अरबाज खान, इब्राहिम और कई साथी रहे मौजूद।
