वन विभाग की पहल का आमजन ने किया स्वागत, क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का रखा लक्ष्य
रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
जसोल में ग्रामीणों को वितरण किए पौधें
वन विभाग बालोतरा द्वारा वन महोत्सव व घर-घर औषधि वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ जसोल से किया गया। जसोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक जसोल में उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, प्रधान भगवत सिंह, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, क्षेत्रीय वन अधिकारी मंगलाराम विश्नोई, पीईईओ विजय सिंह राजपुरोहित द्वारा जसोल स्कूल की वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान 20 औषधीय पौधे लगाए गए एवं ग्रामवासियो को औषधीय पौधों का वितरण किया गया। औषधीय पौधों में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, काल मेघ के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पंच राजेन्द्र सेजु, ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, मोहन सिंह राठौड़, गणपत सिंह, भवानी सिंह राजपुरोहित, व्याख्याता सूरज प्रकाश सोनी, दलपत सिंह चौहान, माणक गहलोत, निजी सहायक विक्रम सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दूदवा में किया पौधारोपण
ग्र्राम पंचायत दूदवा में पंडित रामलाल जोशी ने अपने निवास आवास पर पौधारोपण किया इस अवसर पर उन्होंने प्रांगण में फलदार एवम औषधिक पौधे रोपित किए। सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शुद्घ वातावरण के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि दहिया ने कहां की गांव को हरा-भरा कर प्रदूषण मुक्त करने के लिए आवश्यक है कि सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्रों की सहभागिता भी सुनिश्चित हो, ताकि इस वर्ष प्रदेश में 501 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, अशोक जोशी, रघुवीर जोशी, कमल प्रजापत, भीयाराम प्रजापत, लक्ष्मण जोशी, राजू सोनी, ललित प्रजापत आदि मौजूद रहे।

