अवैध खनन रोकने के लिए लूणी नदी में रास्ते बंद करवाए

अवैध खनन रोकने के लिए लूणी नदी में रास्ते बंद करवाए

बालोतरा। खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लूणी नदी में बजरी का परिवहन करने वालों की रोकथाम के लिए लूणी नदी में जेसीबी मशीन से गड्डे बनाकर आवागमन के रास्तों को बंद करवा दिया है। खनन विभाग से फोरमैन गगनेश ने प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए लूणी नदी बालोतरा, समदड़ी, जेठंतरी, कनाना, जानियाना, बिठूजा में आवागमन के रास्तों को बंद करवा दिया है जिससे अवैध खनन माफियाओं पर लगाम लगाई जा सकें। उन्होंने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए विभाग प्रयासरत है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !