बालोतरा। कस्बा बालोतरा में बढती चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात चोरों की दस्तयाबी हेतु श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला बाड़मेर द्वारा विषेश निर्देश फरमाये गये। जिसके सम्बन्ध में श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, बालोतरा व श्री धनफुल मीणा वृताधिकारी महोदय, वृत बालोतरा के निकट सुपरविजन में श्री बाबुलाल नि0पु0 थानाधिकारी बालोतरा द्वारा श्री पेमाराम हैड कानि0 347, श्री उदयसिंह कानि0 1002, अशोक कुमार कानि0 1483 की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर आदतन नकबजन कमलेश पुत्र शांतिलाल जाति माली निवासी गांधीपुरा, बालोतरा को दस्तयाब कर हल्का बालोतरा में 02 नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की गई।
वारदातों का विवरण:-
1. दिनांक 24.05.2021 को प्रार्थी श्री जसराज उर्फ सुरेश कुमार पुत्र सोहनलाल जाति सेवग निवासी पादरू हाल नवकार कोलोनी, बालोतरा ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी गणपति मोबाईल के नाम से कोर्ट के पास वाली गली में स्थित है। दिनांक 23.05.2021 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उक्त दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखे कुल 08 मोबाईल फोन चुरा लिये। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 255 दिनांक 24.05.2021 धारा 457,380 भादसं पुलिस थाना बालोतरा में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
2. दिनांक 20.07.2021 को प्रार्थी श्री मनीश कुमार पुत्र श्री रविन्द्र नाथ चौधरी निवासी बी.बी. गंज थाना भगवानपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल गांधीपुरा, बालोतरा ने रिपोर्ट पेष की कि गांधीपुरा, बालोतरा में मेरे किराया सुदा मकान के दिनांक 18.07.2021 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ताले तोड़कर मकान से 3 चांदी की पाजेब, मोबाईल, कृष्ण भगवान की मुर्ति आदि सामान चुरा लिये। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 354 दिनांक 20.07.2021 धारा 457,380 भादसं पुलिस थाना बालोतरा में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वारदातों का खुलासा:-
गठित पुलिस टीम द्वारा बारिकी से अनुसंधान किया गया। मुखबीरान से सम्पर्क किया जाकर पुराने आदतन एवं सक्रिय चोर व नकबजन पर नजर रखी गई। इस दौरान आदतन नकबजन कमलेष पुत्र षांतिलाल जाति माली निवासी गांधीपुरा, बालोतरा को दस्तयाब कर गहनता पूर्वक पुछताछ की गई तो मुलजिम कमलेश माली द्वारा उक्त दोनों नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर मुलजिम कमलेश की निशानदेही से मुकदमा संख्या 354/दिनांक में चोरी किये गये 10 चांदी के पुराने सिक्के, 01 चांदी की अंगुठी, 10 बड़े सिक्के सामान्य, 04 कि0ग्रा0 सिक्कों की चिल्लर, 23 तांबे के सिक्के, 07 तांबे के रिंग सिक्के, 07 पुरातात्विक साॅल सिक्के बरामद किये गये। मुलजिम को मुकदमा संख्या 255/2021 की वारदात के सम्बन्ध में पुछताछ एवं बरामदगी की जा रही है। मुलजिम आदतन एवं शातिर नकबजन है, अन्य वारदातों के सम्बन्ध में भी पुछताछ जारी है।
गठित टीम का विवरण:-
01. श्री बाबुलाल नि0पु0 थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा।
02. श्री पेमाराम हैड कानि0 347 पुलिस थाना बालोतरा।
03. श्री अशोककुमार कानि0 1483 पुलिस थाना बालोतरा।
04. श्री उदयसिंह कानि0 1002 पुलिस थाना बालोतरा।
05. श्री कैलाशदान कानि0 चालक 349 पुलिस थाना बालोतरा।
