सीईटीपी चुनाव : रूपचंद सालेचा चुने गए अध्यक्ष, गौतमचंद कांकरिया व नेनाराम सुंदेशा उपाध्यक्ष मनोनीत


सीईटीपी चुनाव : रूपचंद सालेचा चुने गए अध्यक्ष, गौतमचंद कांकरिया व नेनाराम सुंदेशा उपाध्यक्ष मनोनीत

गौतमचंद कांकरिया व नेनाराम सुंदेशा उपाध्यक्ष मनोनीत 

बालोतरा। सीईटीपी चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बुधवार को अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। मतदान प्रक्रिया में चुने हुए 20 सदस्यों ने भाग लिया। बालोतरा न्यूज़ ट्रैक की रिपोर्ट के अनुसार सीईटीपी अध्यक्ष पद पर रूपचंद सालेचा को चुना गया। बालोतरा वॉटर वॉल्यूशन कंट्रोल एडं रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के चुनाव में औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा से 16 एवं बिठूजा क्षेत्र के 4 ट्रस्टी शामिल है। उपाध्यक्ष पद के लिए गौतमचंद कांकरिया व नेनाराम सुंदेशा को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष ललीत जीरावला एवं नरेंद्र गोलेच्छा को चुना गया। रिटर्निग अधिकारी राजेंद्र गहलोत ने जीते हुए सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा एवं शपथ ग्रहण करवाई। मतगणना देर रात करीब 3 बजे तक जारी रहीं। मतगणना स्थल के बाहर देर रात तक उद्यमियों का जमावड़ा रहा और उत्साह जैसा माहौल नजर आया। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम 5 बजे आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक मदन प्रजापत, सभापति सुमित्रा जैन, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, सुभाष मेहता, थानाधिकारी बाबूलाल एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। 

प्रदूषण की समस्याओं को खत्म करेंगे: सालेचा

अध्यक्ष पर चुने गए रूपचंद सालेचा ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने जो भरोसा जताया है उसके लिए हम निरंतर कार्य करते हुए उद्यमियों की प्रत्येक समस्याओं को निराकरण करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे एवं प्रदूषण मुक्त औद्योगिक क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !