रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
बालोतरा। वन विभाग बालोतरा ने घायल पड़े मादा हिरण व उसके बच्चे का रेस्क्यू कर इलाज करवाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मंगलाराम विश्नोई ने बताया कि पचपदरा थाना क्षेत्र के नेवाई सरहद में ग्रामीणों द्वारा हिरण के घायल अवस्था में होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन रक्षक पीराराम व हनुमानराम ने घायल मादा हिरण व उसके बच्चें को रेस्क्यू कर वन विभाग बालोतरा लाया। वन विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हिरण का इलाज किया गया, स्वस्थ होने के बाद पुन: जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादा हिरण को श्वानों ने नोचा था।
