बालोतरा। दिनांक 01.08.2021 व 02.08.2021 की मध्य रात्रि को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या की सनसनी खेज वारदात के बाद श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला बाड़मेर, द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री धनफुल मीणा वृताधिकारी वृत बालोतरा के निर्देषन में थानाधिकारी बालोतरा, पचपदरा व मण्डली के नेतृत्व में विषेश टीमे गठित कर आवष्यक निर्देष दिये गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे मे ही वारदात का खुलासा करते हुए षरीक मुलजिम अलाउदीन, बरकतखां व जरीना बानो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई। घटना का विवरण:- दिनांक 02.08.2021 को प्रार्थी श्री साबीर खान पुत्र श्री हनीफ खा जाति मौयला मुसलमान उम्र 48 वर्ष पैशा व्यापार निवासी गेमनशाह वली दरगाह के पिछे बालोतरा पुलिस थाना बालोतरा ने बमुकाम राज. नाहाटा अस्पताल बालोतरा में एक लिखित रिपोर्ट पेष की कि युसुब पुत्र हमीरखां जाति मोयला मुसलमान निवासी गेमनशाह वली दरगाह के पीछे बालोतरा अपने घर से कल 05.00 बजे शाम को अपनी पत्नी जरीना बानों को यह कह कर निकला कि उसने सेठ ओम प्रकाश से मजदूरी के रूपये लेकर आ रहा हूं । जब रात को 09.00 बजे तक युसुब वापिस नहीं लौटा तो युसुब की पत्नी ने युसुब को फोन किया तो युसुब ने कहा कि मैं आधे घंटे बाद आ रहा हूं । फिर जब 10.00 बजे तक युसुब नहीं लौटा तो दुबारा फोन उसकी पत्नी ने युसुब के भाणजे के मोबाईल से युसुब को फोन किया तो स्वीच ऑफ आया । बाद में आज सुबह तक युसुब घर नहीं आया तो युसुब की पत्नी जरीना बानो ने मुझे कहा कि युसुब कल रात से 12.00 बजे तक घर नहीं आया है, तलाश करो । तब मैं व मेरा छोटा भाई संजय ने युसुब की तलाश की तो मूंगड़ा रोड़ हाईवे पर युसुब की लाश मिली। मैं व संजय ने पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि किसी के द्वारा युसुब की हत्या की गई है जिसकी सूचना पुलिस को दी तथा लाश को देखने से लगा कि युसुब का सिर पत्थर से या किसी हथियार से कुचला हुआ था । हमें पक्का यकीन है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा युसुब की हत्या की गई है । युसुब की उम्र 44 साल की थी । वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 368 दिनांक 02.08.2021 धारा 302 भादसं पुलिस थाना बालोतरा में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वारदात का खुलाषा:- गठित पुलिस टीम द्वारा बारिकी से अनुसंधान किया गया। मुखबीरान से सम्पर्क कर मृतक युसुब के प्रतिदिन की उठक-बैठक, जान-पहचान के बारे में मालुमात की। दिनांक 01.08.2021 को मृतक युसुब के पुरे दिन की गतिविधी की जानकारी ली गई। घटनास्थल एवं उसके आस-पास मालुमात की गई। इस दौरान संदिग्ध अलाउदीन पुत्र हुसैनखां जाति मोयला मुसलमान निवासी गेमनषाह दरगाह के पास, बालोतरा की गतिविधि संदिग्ध लगी। जिस पर अलाउदीन को दस्तयाब कर गहनता से पुछताछ की गई तो मुलजिम अलाउदीन द्वारा उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार की तथा वारदात की योजना में षरीक मुलजिम बरकतखां पुत्र उस्मानखां जाति मोयला मुसलमान निवासी राखी, पुलिस थाना समदड़ी जिला बाड़मेर व मृतक की पत्नि जरिना बानो पत्नि युसुबखां जाति मोयला मुसलमान निवासी गेमनषाह दरगाह के पास, मुंगड़ा रोड़ बालोतरा का नाम उजागर करने पर उक्त दोनों मुलजिमा को दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा गहनता से पुछताछ कर पुरी वारदात एवं योजना का खुलाषा किया गया।
वारदात का घटनाक्रम - गिरफ्तार सुदा मुलजिम बरकतखां आज से साल भर पहले मृतक युसुब के घर रहता था। मृतक युसुब रिस्ते में बरकतखां का सगा मामा ससुर लगता था। बरकतखां बालोतरा में फैक्ट्री में काम करता था और रात्रि में युसुब के घर ही सोता था। युसुब षुरू से ही शराबी प्रवृति का व्यक्ति था, जो उसकी पत्नि व घर वालों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। उसी दौरान बरकतखां की नजदिकियां युसुबखां की पत्नि जरीना बानों से बढ जाती है। जरीना बानो और बरकतखां के प्रेम-प्रसंग का पता मृतक युसुब को चलता है तो युसुब ने बरकतखां को आज से 7-8 माह पूर्व घर से निकाल दिया, उसके बाद भी जरिना बानो व बरकतखां के बीच फोन पर बात होती रहती थी तथा बरकतखां जरिना बानो को घर खर्चे के रूपये पहुंचाता था। जरीना बानो के दुर का रिश्तेदार अलाउदीन खां से भी दोस्ती हो गई। जब अलाउदीन को जरीना बानों व बरकतखां के साथ अवैध संबंध की जानकारी अलाउदीन को होती है, तो अलाउदीन भी जरीना बानों के साथ अवैध संबंध रखने लगा तथा इन तीनों के द्वारा आज से 20-25 दिन पूर्व शडय़ंत्र रचकर मृतक युसुब को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक अलाउदीन ने मौका देखकर युसुब को मारने का तय किया। दिनांक 01.08.2021 को अलाउदीन को जब यह पता चलता है कि युसुब घर पर ही है तो वह जयपुर से अपने ट्रक को छोडक़र बालोतरा आता है तथा बरकतखां के मोबाईल पर सम्पर्क करता है। अलाउदीन षाम के समय युसुब के घर जाता है, तथा युसुब को षराब पिलाने व रूपये लाने का कहकर मोटरसाईकिल पर बिठाकर लेकर जाता है एवं अलाउदीन व मृतक युसुब दोनों पहले नया बस स्टेण्ड बालोतरा पर षराब पिते है तथा बाद में मुंगड़ा चैराया, मेगा हाईवे बाई पास पर जाकर फिर से षराब पिते है, जब मृतक युसुब को षराब का पुरा नषा हो जाता है तब अलाउदीन अपनी मोटरसाईकिल पर बिठाकर कोलेज के पास सुनसान जगह पर ले जाकर निचे उताकर पत्थर मार-मार कर हत्या कर देता है तथा षव को घसीट कर साईड में डाल देता है। मुलजिम अलाउदीन मृतक युसुब का मोबाईल अपने साथ ले जाता है तथा मृतक की पत्नि जरीना बानों को घर जाकर हत्या करने की बात बताकर मृतक युसुब का मोबाईल उसे देता है। मृतक की पत्नि जरीना बानो व बरकतखां को जब हत्या करने की बात पर विष्वास नहीं होता है तो दुसरे दिन सुबह अलाउदीन बरकतखां को साथ में ले जाकर घटनास्थल बताकर मृतक युसुब की लाष को पड़ी हुई को दिखता है तब मुलजिम बरकतखां व जरीना बानों का विष्वास होता है। अलाउदीन व बरकतखां दोनों का युसुब की हत्या करने पीछे मुख्य कारण मृतक की पत्नि जरीना बानों के साथ अवैध संबंध बनाये रखना था तथा जरीना बानों भी रोज-रोज युसुब की मारपीट से परेषान होकर उसे रास्ते से हटाना चाहती थी। तीनों द्वारा रास्ते रोड़ा बने युसुबखां को शडय़ंत्र पूर्वक योजना बनाकर दिनांक 01.08.2021 को रात्रि लगभग 09.00 बजे हत्या कर दी जाती है।
गिरफ्तार मुलजिमान का विवरण:-
01. अलाउदीन पुत्र हुसैनखां जाति मोयला मुसलमान उम्र 21 वर्श निवासी गेमनषाह वली की दरगाह के पीछे, बालोतरा जिला बाड़मेर।
02. बरकतखां पुत्र उस्मानखां जाति मोयला मुसलमान उम्र 43 वर्श निवासी राखी, पुलिस थाना समदड़ी जिला बाड़मेर।
03. जरीना बानो पत्नि युसुबखां जाति मोयला मुसलमान उम्र 37 वर्श निवासी गेमनषाह वली की दरगाह के पीछे, बालोतरा जिला बाड़मेर।
गठित टीम का विवरण:-
01. श्री बाबुलाल नि0पु0 थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा।
02. श्री प्रदीप डागा नि0पु0 थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा।
03. श्री दाउदखां उ0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा।
04. श्री गणेषाराम हैड कानि0 807 पुलिस थाना बालोतरा।
05. श्री गोमाराम हैड कानि0 1386 पुलिस थाना बालोतरा।
06. श्री अषोककुमार कानि0 1483 पुलिस थाना बालोतरा।
07. श्री उदयसिंह कानि0 1002 पुलिस थाना बालोतरा।
08. श्री मेघाराम कानि0 1382 पुलिस थाना बालोतरा।
09. श्री भूपेन्द्रसिंह कानि0 522 पुलिस थाना बालोतरा।
