बालोतरा। कॉलेज छात्रों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी फीस में राहत देने की मांग की। छात्रसंघ संयुक्त सचिव देवकिशन गोयल के नेतृत्व में एमबीआर कॉलेज छात्रों ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी में परीक्षा शुल्क वापस करने एवं फीस माफ करने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने छात्र नेता रविंद्रसिंह भाटी सहित दो अन्य छात्रों का निलंबन भी वापस लेने की मांग की है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई को सुदृढ़ बनाने एवं छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग भी की है।
छात्रों ने फीस और परीक्षा शुल्क में राहत देने की मांग की
0
August 03, 2021

Tags