स्वास्थ्य अधिकारी कविता देवी का सम्मान किया
0
August 03, 2021
बालोतरा। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कविता देवी का ज्वॉईनिंग करने पर स्वागत कर अभिनंदन किया गया। माजीवाला प्रथम पोस्टिंग सूरसागर जोधपुर होने के बाद घर पहुंचने पर कविता देवी का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। हीरालाल प्रजापति ने बताया कि मानव जीव दया सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर ठाकुर नाहरसिंह जी जसोल, प्रधान भगवत सिंह, सरपंच संघ अध्य्क्ष ईशवर सिंह जसोल, श्याम सिंह मेवानगर, मंडल सदस्य चंपालाल प्रजापत, शंकरलाल, गजेंद्र कुमार, सांवलराम प्रजापत कांकराला, केसाराम कांकराला, भूराराम माजीवाला, चम्पालाल बोरावड़ जोधपुर, ताराराम प्रजापत, मांगीलाल गोयल, राणाराम गोयल, अशोक नेवाई, मोहनलाल गुंगावण, राणाराम बागरेचा, नगराज प्रजापत, सांवलराम जालवल पचपदरा, पारसमल प्रजापत, सुखदेव प्रजापत आदि से नव नियुक्त स्वास्थ्य अधिकारी कविता का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
Tags
