अरूण जेटली को दी श्रद्धांजलि
0
August 24, 2021
जसोल। कस्बे के माजीसा मार्किट युवा मंडल के सदस्यों ने पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष जसोल भरत अवस्थी ने बताया कि अरुण जेटली जी एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, विपुल वक्ता और एक महान इंसान थे। भारतीय राजनीति में उनकी कोई समानता नहीं थी। इस अवसर पर विनोद अवस्थी, दिनेश गोड़, केवलचन्द सांखला, मुकेश बालोदिया, फूलाराम राईका, दिनेश राजपुरोहित, श्रवण सोलंकी, डायाराम बालोदिया, जितेंद्र बंजारा, हरीसिंह भाटी, जीवराजसिंह रावणा, नरेश तीरगर आदि उपस्थित रहे।
Tags
