बालोतरा। आजादी की 75वी वर्षगांठ पर संपूर्ण राष्ट्र में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर अलग अलग जगहों पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रन फ़ॉर फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शनिवार को आसोतरा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शंकरलाल चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले के 19 विद्यालयों के स्वयं सेवकों एवं ग्रामीण युवाओं द्वारा रन फॉर फ्रीडम का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय विद्यालय में शनिवार 24 अगस्त को रन फ़ॉर फ्रीडम का आयोजन मुख्य अतिथि आसोतरा सरपंच दामोदर सिंह और पीईईओ बाबूलाल बारूपाल ने फ्रीडम दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शंकरलाल चौधरी ने युवाओं को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए, देश भक्ति के लिए हर समय समर्पण भावना रखने की बात कही, युवाओं ने देश भक्ति के नारे लगाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के स्टॉफ बाबूलाल चौधरी, रामपाल राजपुरोहित, मंगलाराम, गणेश पंवार सहित लोग मौजूद रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव पर रन फॉर फ्रीडम दौड़ का आयोजन
0
August 24, 2021

Tags