विकास योजनाओ की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें: कैलाश चौधरी

केंद्रीय कृषि मंत्री ने की केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा, बाड़मेर जिले का एक भी किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित नहीं रहे

विकास योजनाओ की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें: कैलाश चौधरी

बाड़मेर, 24 अगस्त। भारत सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को लाभांवित करवाया जाए। इसमें किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना काल मे आम आदमी और अर्थव्यवस्था कोविड से आहत हैं, ऐसे में सभी को राहत पहुंचाने को सरकारी तंत्र सवेदनशील होकर कार्य करें। ऐसे में सभी सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को राहत पहुंचाकर सामान्य जीवन को पटरी पर लाना हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिले में प्रवासियों को मनरेगा में बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। यह खुशी की बात है, इस योजना की और बेहतर मोनिटरिंग की जाए, क्योंकि आगामी समय मे भी इससे ही सर्वाधिक रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी योजनाओं में वरीयता से लोगों की रोजगार दिलाया जाए। केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार समेत केंद्र प्रवर्तित करीब 20 से अधिक विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि देश के इस सीमावर्ती जिले में आमजन के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए भारत सरकार बड़ी राशि खर्च कर रही है। इससे आमजन को लाभांवित करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।केंद्रीय मंत्री चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए एवं वंचित घरों को बिजली कनेक्शन देने को अलग से प्रोजेक्ट बनाए। मनरेगा में रोजगार के लिए प्रवासियों को प्राथमिकता देने को कहा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2018 का बकाया क्लेम दिलाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होनें कहा कि चालू खरीफ़ की फसल बुवाई के बाद बारिश के अभाव में खराब होने पर क्लेम के लिए सर्वे कराया जाए। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बाड़मेर जिले के प्रत्येक किसान को लाभांवित करवाने के लिए कहा। चौधरी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओ की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारयो को इनकी माइक्रो मोनिटरिंग करने को कहा। इस मौके पर विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान की बात कही। वहीं पूर्व मंत्री अमरा राम चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में बताया।इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में केंद्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनकी प्रक्रिया से अवगत कराया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने विकास योजनाओ की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में प्रधान, समिति के मनोनीत सदस्यो के अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !