राज्य स्तरीय अंपायर व स्कोरर रिफ्रेशन सेमिनार संपन्न, जैसलमेर के अंपायर व स्कोरर ने लिया भाग
जैसलमेर.
राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा जाेधपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंपायर व स्कोरर रिफ्रेशर सेमिनार का समापन शुक्रवार को हुआ। जैसलमेर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, संभागीय आयुक्त जोधपुर राजेश शर्मा, कलेक्टर इंद्रसिंह मालवी, सचिव महेंद्र शर्मा व संयुक्त सचिव महेंद्र नाहर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय अंपायर व स्कोरर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नए नियमों की जानकारी दी गई। सेमिनार में जैसलमेर से अंपायर ललित शर्मा, अमित शर्मा, मदनसिंह राजमथाई, धमेंद्र बोहरा व स्कोरर अजय केवलिया, जसवंतसिंह, शिवदानराम एवं विनर शर्मा व गोपाल सोनी ने भाग लिया।
