जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का नैतिक दायित्व: हरीश चौधरी


- राजस्व मंत्री ने राजकीय आवास पर प्रदेश भर से आए लोगों के अभाव अभियोग सुने एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
जयपुर/ बाड़मेर/बायतु। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का नैतिक दायित्व हैं और इसके लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। इसी मुहिम के तहत राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी गुरुवार को अपने जयपुर आवास पर जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए हर सम्भव सहयोग का विश्वास दिलाया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कर राहत देना सरकार का प्रथम प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जन समस्याओं को लेकर गंभीर है। इसलिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिला कलेक्टर जिला मुख्यालय एवं उपखण्ड अधिकारी उपखण्ड मुख्यालय पर प्रत्येक दिन एक घण्टे तक जनसुनवाई कर आमजन को राहत दें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभागीय अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों में आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। राजस्व मंत्री की जनसुनवाई में राजस्व, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी परिवेदनाएं प्राप्त हुई।

- जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाक़ात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के राजकीय आवास पर नागौर, जोधपुर, पाली, जेसलमेर, बीकानेर समेत विभिन्न इलाकों से आए जन प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व जिला बाड़मेर प्रमुख प्रियंका मेघवाल, सुखवीर चौधरी खींवसर, श्री गंगानगर से किसान यूनियन संघ के अध्यक्ष विजयपाल गोदारा व उनके साथ आए प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व मंत्री चौधरी से मुलाकात की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !