रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान के तत्वावधान में रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने किया रक्तदान

रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान के तत्वावधान में रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने किया रक्तदान

भील के 34वें जन्मदिन पर 51 युवाओं ने किया रक्तदान

बालोतरा। उपखंड मुख्यालय पर स्थित नाहटा अस्पताल में गुरुवार को समाज सेवी भाई हीरालाल भील के 34वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान बालोतरा के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, सिवाणा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, परिवहन विभाग अधिकारी भगवानाराम गहलोत, डॉ जीआर भील का टीम की और से स्वागत किया गया। साथ ही अतिथियों ने उदबोधन में रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान टीम के कार्यशैली की सराहनीयता करते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर के शुभारंभ समाज सेवी हीरालाल भील ने स्वयं 13वीं बार रक्तदान कर किया, इसके बाद संस्थापक श्याम डांगी ने 36वीं बार व अन्य रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया। साथ ही शिविर में रक्तदान करने वाले युवा व महिला को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष जीनगर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु निश्चित हैं, लेकिन कई लोगो की मृत्यु दुर्घटनाओं एवं अन्य बीमारी के दौरान रक्त की कमी से होती है। ऐसे में रक्तदान के द्वारा मनुष्य को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे पुण्य की प्राप्ति भी होती है। साथ ही संस्थापक श्याम डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल रक्तदान शिविर में करीबन 52 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी राजेश जी घारू, लेब टेक्नीशियल प्रदीप राव, लेब स्टाफ महेंद्र माली, लेब स्टाफ महेंद्र, लेब स्टाफ महावीर, लेब स्टाफ धर्मेंद्र ने सेवाएं दी।

इस दौरान बीटीटीएस बालोतरा, भील समाज विकास समिति सिवाणा, रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान संस्थापक श्याम डांगी, अध्यक्ष सोनू जीनगर, लता जी सोनी, मिंकु भाटी, गीता देवी, माया देवी, राजू दास, अशोक लोहार, चंपालाल लोहार, अनीश खान, प्रकाश राव, राज कड़वासरा, छगन दईया, मनोहर सांखला, वीरू राणा, हैदर चड़वा, नितेश लोहार, छगन, रामलला बोराणा, चंपालाल बोराणा, खिमराज गवारिया, सिवाणा रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान टीम सदस्य कानू सोलंकी, ओम प्रकाश परिहार, रमेश राठौड़, सुरेश बारूपाल, पारसमल सोलंकी, खेतेश जोगसन, बंशी राणा मिठोड़ा, लक्ष्मण, देवाराम, अशोक, पमसा, बिजाराम, सूजाराम, केवलराम, राजूराम, नरेश, रामाराम, राजूराम, हरिश, थानाराम, जितेंद्र, धूडाऱाम, गोमाराम, सरदार पर्बत सिंह, लखविंद्र सिंह, लवली पाजी सहित कई जने मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !