जोधपुर से नागाणा मंदिर दर्शन के लिए लेकर आए थे आरोपी
बालोतरा। वाहन किराए पर लेकर लूटने के प्रयास में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रार्थी दौलतनाथ पुत्र सोहननाथ जाति नाथ निवासी बी रोड जोधपुर ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया था कि मेरी स्वयं की कार ईटियोज गाडी चलाता हुं, दिनांक 12 अगस्त गुरूवार को तीन व्यक्ति जोधपुर से नागाणा मंदिर में दर्शन हेतु कहकर गाडी किराये लेकर आये व पुलिस थाना कल्याणपुर हल्के के बांकियावास रोड पर पिछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने मेरे कनपटी पर पिस्टल तानकर गाडी रोकने का कहा जिस पर मैं गाडी से नीचे उतरते वक्त गाडी की चाबी लेकर भाग गया व हौ हल्ला किया तब पास के खेतो से अन्य लोग आने पर वो तीनों लोग गाडी से नीचे उतरकर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बाडमेर के निर्देशानुसार मुलजिमान की गिरफ्तारी के लिए नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व धनफुल मीणा वृताधिकारी बालोतरा के सुपरविजन में कैलाशदान उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कल्याणपुर मय जाब्ता की टीम द्वारा प्रकरण में गहनता से अनुसंधान करते हुए प्रार्थी द्वारा बताये गये हुलिये, बोली के आधार पर आसूचना व तकनिकी सहायता से सदिग्ध ईश्वरसिह पुत्र शैतानसिह उम्र 27 साल, गुमानसिह पुत्र भगवानसिह उम्र 32 साल, जेठूसिह पुत्र श्रवणसिह उम्र 22 साल जातियान राजपुरोहित निवासीयान तिरसिंगडी सोढा थाना कल्याणपुर को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ करने पर मुलजिमान द्वारा वाहन किराये पर लेना व लूटने के उदेश्य से उक्त वारदात करना स्वीकार किया, मुलजिम ईश्वरसिंह के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई है। मुलजिमान को गिरफ्तार किया जाकर वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
