शिकारियों से छीना चिंकारा उद्यान पहुंचाया। बायतु/बाड़मेर 13अगस्त

शिकारियों से छीना चिंकारा उद्यान पहुंचाया।

बायतु/बाड़मेर 13अगस्त। जिले में शिकारियों के हौसले बुलंद हैं आये दिन शिकार कि घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। गुरुवार शाम को कानोड़ पनावङा गांवों की सरहद में कुछ शिकारी लोगों ने मासूम चिंकारे को पकङ लिया। घटना को लेकर विश्नोई संप्रदाय के कुछ लोगों का जत्था पैदल रामदेवरा जा रहें थे। अचानक पनावडा सरहद में शिकारियों का पीछा किया ओर वन्य जीव प्रेमी भंवरलाल विश्नोई ने शिकारियों से मासूम चिंकारा ललकारते हुए छीन लिया। घटना के बाद वन्य जीव प्रेमियों ने जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था मीडिया प्रभारी भंवरलाल भादू व राजूराम गुरु को फोन पर सूचना दी। घटना के बाद भंवरलाल भादू ने तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी मखनलाल शर्मा व वनपाल दुर्गाराम चौधरी को सूचित किया। जानकारी मिलने पर बायतु वन विभाग टीम मौके पर पहुंची जहां वन्य जीव प्रेमियों ने मासूम चिंकारा वन विभाग टीम को सुपुर्द किया।इस दौरान टीम पहुंचने से पहले शिकारी मौके से फरार हो गए। शिकारियों के बारे में पता लगाने वन विभाग सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लगा। बायतु रेंजर मखनलाल शर्मा ने बताया कि शिकारियों को पकड़ने आसपास क्षेत्र में हुलिए के आधार पर खोजबीन की जा रही है इधर मासूम चिंकारे को बायतु वन विभाग मिनी रेस्क्यू सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मेडिकल करवाया।ओर मासूम चिंकारा बेहतर व्यवस्था के लिहाज से वन्य जीव प्रेमी प्रवीण पीटीआई से सम्पर्क कर अमृता देवी उद्यान धमाणा सांचौर भिजवाया।

बारह महीने पालन पोषण कर चिंकारा सुपुर्द किया

इसी प्रकार सिणधरी रेंज में आदर्श चवा गांव में आवारा श्वानो से बचाकर वन्य जीव प्रेमियों ने करीब एक साल घर पर सेवा की ओर शुक्रवार को वनरक्षक छगनी चौधरी ने वन्य जीव प्रेमियों को इतला दी।जिस पर सेवाभावी वन्य जीव प्रेमी प्रवीण पीटीआई ने अपनी निजी गाड़ी से अमृता देवी उद्यान धमाणा साचोर पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !