स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2021: जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी का उत्सव

अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न, सोशल डिस्टेंस के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी

स्वतन्त्रता दिवस समारोह 2021: जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी का उत्सव

बाडमेर, 13 अगस्त। देश के 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पूर्ण पालना के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होने मुख्य समारोह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारिकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने मुख्य समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगन्तुकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अन्तिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में बेरिकेटिंग, सफाई, बैठक, पेयजल, मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बिजली की पुख्ता व्यवस्था के साथ माइक की सुचारू व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड एवं एन.सी.सी. सीनियर की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इसी कडी में पुलिस विभाग के बैण्ड दल द्वारा बैण्ड वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।  

उन्होने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के पश्चात् जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी कडी विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार तथा दिव्यांग बाल कलाकार स्वरूप माहेश्वरी द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार पदमश्री अनवर खां और फकीरा खां भादरेश द्वारा लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद फकीरा खां बिशाला और दीपसिंह भाटी द्वारा कोरोना जागरूकता पर लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की ओर से आकर्षिक गैर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन होगा। समारोह के अन्त में राष्ट्रगान होगा।

अन्तिम रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी, रामकुमार जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य मुकेश पचौरी ने किया।

-0-


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !