चोरी की दो बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक मोटरसाईकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। औद्योगिक नगरी में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, एएसपी नितेश आर्य, वृताधिकारी धनफुल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी बाबुलाल थानाधिकारी हैड कांस्टेबल विरेंद्रसिंह, कांस्टेबल जगदीश प्रसाद एवं रामकेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने वाहन चोरी में संलिप्त आरोपी मालाराम पुत्र जसाराम जाति भील निवासी जानियाना, पुलिस थाना पचपदरा व सुखदेव पुत्र भैराराम जाति भील निवासी जानियाना, पुलिस थाना पचपदरा जिला बाड़मेर को दस्तयाब कर 2 मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों ने दो बाइक चोरी करना स्वीकार किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !