पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति पर श्रद्धा से किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति पर श्रद्धा से किया याद

बालोतरा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती गोविंद नगर रत्नेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित रिसोर्ट में सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाई गई।   ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी के योगदान विषय पर बोलते हुए विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा थे उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया तथा देश में संचार क्रांति का सूत्रपात किया। ब्लॉक संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन करवा कर पंचायती राज संस्थाओं व नगरीय निकायों की तीसरी सरकार बनाकर संवैधानिक मान्यता निश्चित कार्यकाल स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का गठन किया अजा अजजा व महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया। कांग्रेस पेंशनर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जैसलसिंह खारवाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का बखान करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति व संचार क्रांति के जनक थे तथा राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए छद्म  राष्ट्रवाद का ढोंग करने वालों से सावधान रहकर क्षेत्रीय गुटबाजी को समाप्त करने के पक्षधर थे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह जसोल, पूर्व सभापति रतन खत्री, प्रतिपक्ष नेता महबूब खान सिंधी, सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य ठाकराराम गोदारा, चंपालाल प्रजापत, पार्षद बगदाराम बोस, नेमीचंद माली, लालाराम, रामेश्वर प्रजापत, मोतीलाल माली, धनराज घांची, शंकरलाल प्रजापत, बाबूलाल नामा सहित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !