गणेश माली, प्रियंका राजपुरोहित, सुरेंद्रपालसिंह महेचा, करनाराम प्रजापत व गोपाल चारण ने RAS में फहराया परचम

भगवती बाल निकेतन के पूर्व छात्र गणेश माली का आरएएस में चयन

गणेश माली, प्रियंका राजपुरोहित, सुरेंद्रपालसिंह महेचा, करनाराम प्रजापत व गोपाल चारण ने RAS में फहराया परचम
आरएएस चयनित गणेश का सम्मान करते हुए विद्यालय स्टाफ और गणमान्य नागरिक 

बालोतरा। स्थानीय भगवती बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र गणेशाराम माली का आरएएस 2018 में 888 वीं रैंक पर अंतिम रूप से चयन होने पर विद्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान फतेहसिंह ने बताया कि छात्र गणेशाराम माली विद्यालय में कक्षा प्रथम से दसवीं  (सन 2001 से 2011) तक नियमित अध्ययन किया। गणेशाराम बचपन से ही मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ एवं मेधावी छात्र था। गणेश ने माध्यमिक परीक्षा 2011 में 86.87 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। गणेश माली ने बताया कि वह जीवन में हर मोड़ पर समस्या आने पर संस्था प्रधान फतेहसिंह से मिलकर या फोन द्वारा मार्गदर्शन लेता रहता था। पिताजी चेनाराम माली मजदूरी करके पढाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। माता सायरा देवी हर समय विद्यालय आकर गणेश की पढ़ाई के बारें में पूछती थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष रणछोड़ सिंह (काकू), जबर सिंह सोढा (प्रदेश सचिव शिवसेना राजस्थान), फतेह सिंह राठौड़ (प्रधानाचार्य), फूसपुरी, भंवराराम माली, विद्यालय स्टाफ रणछोड़दास, सुरेष विश्नोई, हितेष माली, हेमंत शर्मा, जितेन्द्र वैष्णव एवं सुमेरसिंह अकदड़ा मौजूद थे।

इन्होंने भी अपने दम पर हासिल किया मुकाम

आरएएस में चयनित प्रियंका राजपुरोहित पारलू ने 247 वीं रैंक, गोपाल चारण पुत्र त्रिभुवन दान चारण बालोतरा, रैंक-103, करनाराम प्रजापत पुत्र हिम्मताराम प्रजापत गोल स्टेशन, रैंक-321, सुरेंद्रपाल सिंह महेचा पुत्र देवी सिंह महेचा मेवानगर, रैंक-2 (आबकारी विभाग आरक्षित) ने भी अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूतें यह मुकाम हासिल किया है। आरएएस में चयनितों के घर दिनभर बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा और इन होनहारों ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरूजनों व परिजनों को दिया।

सुरेंद्रपालसिंह महेचा
सुरेंद्रपालसिंह महेचा

गोपाल चारण
गोपाल चारण

करनाराम प्रजापत
करनाराम प्रजापत


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !