नगर परिषद के जमादार ने 59 हजार की राशि लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

नगर परिषद के जमादार ने 59 हजार की राशि लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

बालोतरा। नगर परिषद् बालोतरा के कार्यवाहक जमादार गीलाराम घारू ने बुधवार को सफाई व्यवस्था कार्य के दौरान सडक़ पर गिरे हुए 59 हजार रूपये मिलने पर कार्यालय में सूचित कर उक्त व्यक्ति का पता करके राशि लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगर परिषद के कार्मिक जमादार गीलाराम घारू को सफाई कार्य के दौरान सडक़ पर उनसाठ हजार की नकद राशि सडक़ पर पड़ी मिली। गीलाराम ने कर्मठ कर्मचारी ईमानदारी का परिचय देते हुए नगर परिषद कार्यालय में सूचित किया जिसके बाद उक्त रूपयों के मालिक पिंटू चारण पुत्र श्री बहादुरसिंह चारण निवासी पारलू के होना पाया गया। पिंटू चारण को गीलाराम घारू ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी भंवरलाल दवे, प्रकाशसिंह, सेवानिवृत सहायक राजस्व निरीक्षक व पुरूषोतम व्यास के साथ उक्त राशि लौटाई सम्मानपूर्वक प्रदान की। पिंटू चारण ने कर्मचारी की ईमानदारी की सराहना करते हुए गीलाराम घारू को 1100 रूपयें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खुशी जताई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !