नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया आत्महत्या का प्रयास !

नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया आत्महत्या का प्रयास !

बालोतरा।  एक गांव में नाबालिग से बहला फुसला कर लड़के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग ने प्रेग्नेंट होने के बाद इज्जत के डर से टांके में कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। अस्पताल ले जाने के बाद नाबालिग के परिजनों को प्रेग्नेंट होने का पता लगा। बच्ची ने मृत बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग के पिता ने बालोतरा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर ढाणी से दूर ले जाकर डंडाली गांव के युवक ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। युवक ने नाबालिग को डराया और कहा किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इस दौरान नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। नाबालिग ने रविवार रात को टांके में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन नाबालिग को टांके से निकालकर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची प्रेग्नेंट है। अस्पताल में नाबालिग ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसका वजन करीब दो किलो का बताया जा रहा है।

बालोतरा डिप्टी धनफूल मीणा ने बताया कि 16 साल की बच्ची के दुष्कर्म की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में सुसाइड करने की वजह यह सामने आई है कि बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी और समाज में मां-बाप की इज्जत के डर से सुसाइड करने का प्रयास किया था।

नाबालिग बच्ची बालोतरा अस्पताल में भर्ती है। टांके में कूदने स उसके सिर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार बच्ची अभी भी कुछ भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। नाबालिग बच्ची के जल्द बयान लेकर दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

NEWS SOURCE

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/youth-raped-minor-in-balotra-minor-became-pregnant-attempted-suicide-by-jumping-in-stitches-police-registered-a-case-and-started-investigation-128721127.html


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !