राष्ट्रीय सुरक्षा भी हमारा राष्ट्रीय संकल्प बने: कटारा


बालोतरा। राष्ट्र के हर नागरिक को औऱ भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप राष्ट्रीय की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा का ज्ञान होना चाहिए। हर कार्यकर्ता को राष्ट्र पर आने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए व उसका समाधान में अपना पूर्ण सहयोग संकल्प शक्ति के साथ देने के लिए सदैव तैयार होना चाहिए। यह विचार भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने भाजपा बालोतरा जिला का राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा संकल्प नामक विषय पर आयोजित वर्चुअल ई चिंतन शिविर में कहे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख डॉ रमेश भंसाली ने बताया कि शिविर को सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने सम्बोधित किया। आपने मुख्य वक्ता का परिचय दिया व अपने आस पास होने वाली देश विरोधी गतिविधियों के प्रति कार्यकर्ताओ को जागरूक रहकर साहस के साथ संघर्ष व विरोध करने का आहवान किया। भंसाली ने बताया कि शिविर में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, जिला संगठन प्रभारी शकर सिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री भरत मोदी, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष  महिपाल करनोत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापत, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदाराम चौधरी, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, बालोतरा शहर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, ग्रामीण अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष यासीन पठान आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !