भाजपा जिला मंत्री का जन्मदिवस सेवा कार्यों से मनाया


बालोतरा। जिला मंत्री एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा खेताराम प्रजापत का जन्मदिन सेवा ही संगठन के तहत सेवा कार्य करके मनाया गया। भाजपा उपाध्यक्ष राजेशपुरी ने बताया कि युवा मोर्चो के पूर्व प्रदेश मंत्री व भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत के जन्मदिन पर सुबह से ही विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे पक्षियों को दाना गौ माता को गुड़ व हरा चारा खिलाया गया साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगरराम देवासी द्वारा जन्मदिन पर प्रजापत का स्वागत किया गया व मामाजी मंदिर पर पूजा अर्चना कर गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, सभापति सुमित्रा जैन, गोविंदसिंह कालूडी, हितेश पटेल, पार्षद नगराज प्रजापत, कांतिलाल घांची, महेश परमार, महामंत्री सुखदेव जीनगर, उमेश सोनी, पप्पू विश्नोई, नरपतसिंह राजपुरोहित, केवलचंद मेघवाल, गौतम चंदेल, राजेश सांखला, किशोर जीनगर आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !