इनरव्हील क्लब का पदस्थापना समारोह आयोजित


बालोतरा। इनरव्हील क्लब बालोतरा का कार्यकाल 2021-2022 के लिए पदस्थापना समारोह रविवार को संपन्न हुआ। कार्यकाल 2020-21 के लिए इन्नरव्हील क्लब द्वारा अध्यक्ष पद के लिए उमा मूंदडा व सचिव पद के लिए कल्पना माथुर को मनोनीत किया गया। कार्यालय की शुरुआत सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर की गई। सभी सदस्यों द्वारा प्रार्थना की गई। अध्यक्ष रजनी शिवनानी द्वारा नवनिर्वचित अध्यक्ष उमा मूंदडा को कालर व पिन पहनाकर पदभार सौंपा। सचिव कल्पना माथुर, ममता गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष प्रीति जैन व क्लब ऑडिटर कविता बाफऩा को पिन पहनाकर पदभार दिया गया। भूतपूर्व अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को सराहनीय कार्यों के लिए गुलदस्ता भेंट किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा मूंदडा ने कहा कि क्लब द्वारा पूरे जोश व निष्ठा के साथ सेवा को जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कविता बाफऩा द्वारा किया गया। क्लब की सभी सदस्याएं समारोह में उपस्थित रही तथा अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !