डॉ ललित के पंवार ने बाबा रामदेव जी के दर्शन किए


बालोतरा। भारत सरकार के पूर्व सचिव डॉ ललित के पंवार ने बिठूजाधाम में लोक देवता बाबा रामदेव जी के दर्शन व पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामनाएं की। इस अवसर पर ट्रस्टी राणाराम बारूपाल ने डॉ ललित के पवार का साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर विष्णु सामरिया का कोरोना योद्धा सम्मान पूर्व सचिव भारत सरकार के डॉ ललित के पंवार, पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार एवं पूर्व आरपीएस दामोदर व्यास के हाथों सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ विष्णु ने कोविड-19 के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। डॉक्टर पंवार ने रामदेव सरोवर की व्यवस्था को बेहतरीन बनाने का विश्वास दिलाया तथा तालाब का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर महेश पंवार पूर्व सचिव संगीत नाटक अकादमी जोधपुर, राजेंद्र पंवार, समाजसेवी सुमेर सिंह, सुनील, कपिल सिसोदिया, किशन लाल कोठारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !