प्रकृति का संरक्षण करना जरूरी: डॉ ललित के पंवार


ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत किया पौधारोपण
बालोतरा। वृक्ष वसुंधरा का श्रृंगार ही नहीं, वरन हम सभी को प्राणवायु जीवंत, जीवन देने वाले प्रकति के अमूल्य धरोहर हैं, हमें प्रकृति की सुरक्षा, संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए उक्त विचार विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवा निवृत पर्यटन, अल्प संख्यक सचिव डॉ ललित के पंवार ने व्यक्त किए। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के अभियान की जानकारी दी एवं संस्थाओं की ओर से डॉ पंवार का सम्मान किया।     श्री जय शंभू पंवार रिसोर्ट पर पौधारोपण  किया गया  एवं शिक्षाविद जय शंभू पवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व डॉ पंवार ने अपने परिजनों के साथ ऐतिहासिक नाकोड़ा तीर्थ पर मूलनायक पारसनाथ भगवान, अधिष्टायक नाकोड़ा भैरव देव की दर्शन वंदन अर्चना की एवं क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। जसोल माजीसा राणी भटियाणी मंदिर में दर्शन वंदन किए। नाकोड़ा तीर्थ पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अशोक चोपड़ा, ट्रस्टी जसवंत, भारत जैन महामंडल  सचिव महेंद्र चोपड़ा, धर्मेश चोपड़ा, दिनेश गुलेछा ने स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दामोदर व्यास, राजेंद्र पंवार, दिव्यांक पंवार, महेश पंवार, सुनील देवड़ा, जितेंद्र पंवार, कपिल कुमार, संदीप ओसवाल, सुमेर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !