बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश: एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 7 मोटर साईकिलें चुराना स्वीकार किया


रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण 

पचपदरा। मोटर साईकिल चोर गिरोह में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को दस्तयाब किया गया, आरेापियों ने 7 मोटर साईकिलें चुराना स्वीकार किया है। बालोतरा न्यूज़ ट्रैक की रिपोर्ट के अनुसार बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना पचपदरा के हल्का क्षैत्र में वाहन चोरी व सम्पति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशानुसार एएसपी नितेश आर्य व वृताधिकारी धनफूल मीणा के सुपरविजन में पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डागा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक चैलाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर माल मुलजिमानों की तलाश पतारसी शुरू की गयी। पुलिस टीम ने कस्बा पचपदरा में हुई दुपहिया वाहन चोरी व पूर्व में दर्ज प्रकरणों के घटनास्थलों का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर प्रयास किये गये एवं संदिग्धों पर निगरानी रखी जाकर आसूचना प्राप्त करने पर पता चला कि विक्रमसिंह पुत्र पुखराज जाति खारवाल निवासी पचपदरा मय एक नाबालिक द्वारा उक्त वारदातों को अन्जाम दिया जाकर कस्बा पचपदरा से रात्री में मोटर साईकिलें चोरी कर आगे खूमाराम उर्फ जसू पुत्र विरधाराम जाति जाट निवासी नया सोमेसरा पुलिस थाना बायतू को बेचान की गयी। पुलिस ने विक्रमसिंह व खूमाराम तथा नाबालिग आरोपी को दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई तो उक्त मुलजिमानों ने कस्बा पचपदरा से 7 मोटर साईकिलें चोरी करना स्वीकार किया हैं। मुलजिमानों के कब्जे से एक मोटर साईकल को बरामद किया जा चुका है। मुलजिमानों को पेश न्यायालय कर पीसी रिमांड पर प्राप्त किया जाकर गहनता से पूछताछ की जा रही हैं व बरामदगी प्रक्रिया जारी हैं। उक्त चोर आले दर्जे के आवारा हैं जो अपने शोक मोज पूरा करने के लिये चोरियां करते हैं व कम दाम में आगे मोटर साईकिलें बेचकर अपने शोक मोज पूरा करते हैं। मुलजिमानों से टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही हैं और भी कई वारदातें खुलने की पूर्ण संभावना हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !