राजस्व मंत्री का ठेठ देशी अंदाज: गांवो में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

आमजन की परिवेदनाओं को समय पर निपटाकर राहत देना सरकार की मंशा- हरीश चौधरी

हरीश चौधरी

बायतु/बाड़मेर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को बालोतरा, बायतु स्थित निवास एवं बायतु पनजी, सिणधरी के होडू में आमजन से रूबरू होकर उनकी परिवेदनाओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण समय पर कर राहत देना सुनिश्चित करें। राजस्थान सरकार आमजन को राहत देने के लिए शिद्दत से प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने बांक नाड़ी में एक पेड़ के नीचे बैठकर वहां पहुंचे कई लोगों की समस्याओं का समाधान कराया। एक दिन पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी जब क्षेत्र के दौरे पर जा रहे थे तब सड़क के पास खेती कर रहे किसानों से बात करने के लिए रुके, खेत में जाकर उनके हालचाल जाने। सोमवार को चौधरी ने एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर जनता दरबार लगाकर लोगों के अभाव अभियोग सुने। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की सादगी के चर्चे आम हो रहे हैं। इस दौरान बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी साथ मे रहें।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !