रिश्तें शर्मसार: विवाहिता के साथ काकाई देवर ने किया दुष्कर्म

RAPE CASE

बाड़मेर। चौहटन थानान्तर्गत घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक काकाई देवर अपने दो साथियों के साथ विवाहिता के घर में घुसा और दो साथियों ने घर के बाहर पहरा दिया। देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि 7 जुलाई को रहवासीय ढाणी में विवाहिता अकेली सो रही थी, रात्रि करीब 11 बजे के आसपास काकाई देवर ने मोबाइल पर दो-तीन बार फोन किए, फोन रिसीव नहीं करने पर कुछ ही देर बाद देवर अपने दो साथियों को लेकर बाड़ फांदकर ढाणी में घुस गया। चौहटन थानाधिकारी भूटाराम के मुताबिक विवाहिता ने पुलिस को दुष्कर्म की रिपोर्ट दी। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल भी करवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है। आराेपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। जब देवर विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर कमरे से बाहर चला गया। इसके बाद बांकाराम के साथी भी दुष्कर्म करने लगे तो विवाहिता के रोने और मिन्नतें मांगने के बाद साथियों ने आरोपी की मां को फोन कर दिया और पूरी घटना बता दी। इस पर सुबह आरोपी के माता-पिता और अन्य पड़ौसी विवाहिता के घर पर आए और समझाइश करने लगे और विवाहिता को थाने से रोक दिया। विवाहिता की रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म के कुछ दिन बाद आरोपी देवर मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने लगा इस पर विवाहिता ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।


NEWS SOURCE

https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/kakai-devar-raped-a-married-woman-sleeping-alone-in-chauhtan-dhani-police-registered-a-case-and-got-medical-investigation-started-128717543.html?_branch_match_id=917758702389551536&utm_campaign=128717543&utm_medium=sharing

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !