बाड़मेर। श्री आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व उप पुलिस अधीक्षक वृत बाडमेर के निर्देषन मे बाडमेर शहर से एक युवक के अपहरण कर दो लाख फिरोती मांगने के प्रकरण को गम्भीरता से लेकर श्री उगमराज सोनी नि.पु. थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम गठित कर प्रकरण के अविलम्ब खुलासा करने के निर्देष मिलने पर टीम द्वारा 4 आरोपियो को नामजद कर गिरफतार करने मे सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरण -
दिनांक 17 जुलाई की सांय को प्रार्थी श्री मगनाराम पुत्र गोरधनराम जाति जाट निवासी दुधु पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बाडमेर ने इतला दी कि मेरे पुत्र मोहन का किसी अज्ञात लोगो द्वारा अपहरण कर लिया गया है जो अभी 2 लाख रुपये की मांग कर रहे है । वगैराह इतला पर तलाष व अनुसंधान शुरु किया गया ।
टीम के प्रयास -
श्री उगमराज सोनी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा इतला देने वाले से फिरोती की राषि लेने के लिये उन लोगो ने चैहटन चैराहा बुलाया जहां से पुलिस टीम द्वारा सावधानी से फिरोती लेने आये दो लोग धर्मवीर पुत्र मोटाराम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी नरसाली नाडी पुलिस थाना बायतु, भोमाराम पुत्र खीयाराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी रातडिया को मोटरसाईकिल सहित दस्तयाब किया गया तथा घटना के बारे मे पूछताछ की गयी तो दो अन्य साथियो का तिलक नगर मे छिपे हुए होना बताया जिस पर तिलक नगर पहुचे तो दो व्यक्ति स्कूटी से भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीछाकर रोककर नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम उतमाराम पुत्र राउराम जाति जाट उम्र 23 वर्ष निवासी नरसाली नाडी कोलु, सुखबीर पुत्र जगदीषसिंह जाति जाट उम्र 22 साल निवासी हेमनगर कलाउ पुलिस थाना देचु जोधपुर का होना बताकर घटना मे सरिक होना पाया गया जिस पर उक्त दोनो व्यक्तियो सहित कुल चारो आरोपीगणो को दस्तियाब कर थाना लाये । अपहृता मोहनलाल को छुडाकर थाना लाकर पूछताछ व तफतीष की गई तथा उसके पिता श्री मगनाराम द्वारा पेष रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर उक्त चारो आरोपीगणो को प्रकरण हाजा मे गिरफतार किया गया। मुकदमा हाजा मे आरोपीगणो से पूछताछ व तफतीष जारी है ।

