नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

बालोतरा। थाना बालोतरा में नाबालिग पिडि़ता के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में दर्ज प्रकरण में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशानुसार मामले में आरोपी को त्वरित रूप से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रहीं है। एएसपी नितेश आर्य व वृताधिकारी धनफुल मीणा वृत बालोतरा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी बाबुलाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमेलश, हैड कांस्टेबल गणेशाराम, कांस्टेबल उदयसिंह, सहदेवसिंह व अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी नरपतराम उर्फ सहदेव पुत्र शंकराराम जाति मेघवाल उम्र 19 वर्ष निवासी डंडाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !