राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए

छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए

पचपदरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को सत्र 2020-21 के निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा जारी प्रमाण पत्र कैलाश कुमार जाटोल प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जाटोल ने बताया की इन विद्यार्थियों ने कक्षा 11 में राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश लिया था। सेवा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर इन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। यह प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के उच्च अध्ययन एवं  केरियर में काम आएगा। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत इस विद्यालय में पौधारोपण, स्वच्छता, उत्सव आयोजन एवं शिक्षा का प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा देश भक्ति, समाज सेवा एवं विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस संक्षिप्त कार्यक्रम में निंबाराम सियाग, अरविंद जुगतावत, प्रेम जोगसन, दिनेश प्रजापत, दुर्गा राम जांगिड़, अशोक व्यास, गोपाल घांची, नरेन्द्र मंगल व्याख्याता गण उपस्थित थे। सभी विद्यार्थियों जेतमाल सिंह राठौड़ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने दूरभाष पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी बंशीलाल राठौड़ व्याख्याता ने किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !