राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार


बालोतरा। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में 50 वर्ष पूर्व लागू नियमों में अनेकों संशोधन करके राजस्थान शैक्षिक (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम 2021 बनाए जाने पर राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ आपका हार्दिक अभिनंदन व आभार प्रकट कर करके बालोतरा उपखंड क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी ने बताया कि उक्त नियमों के संशोधन से व्याख्याता शारीरिक शिक्षा के पद को ऐनकेडर किया गया है तथा साथ ही शारीरिक शिक्षक ग्रेड थर्ड व ग्रेड सेकंड योग्यता एनसीटीई के अनुसार संशोधन की गई है। इससे आने वाले समय में शारीरिक शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर जसराज पालीवाल दिनेश गहलोत, पृथ्वी सिंह खारवाल, सुरेश पंवार, दुर्ग सिंह परिहार, हरीश शर्मा, चोखाराम गोदारा, लिखमाराम गोड़, किशोर सिंह खारवाल गोपाल सिंह राजपुरोहित अशोक सेन अशोक कुमार जोशी गणपत राम लिखमाराम मेघवाल स्वरूपा राम पांचल वह कई अन्य शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

\

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !