विधायक मदन प्रजापत ने शोक संवेदनाएं प्रकट की

madan-prajapat
समाजसेवी मोतीलाल सुंदेशा के निवास स्थान पर विधायक

बालोतरा। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल माली के माताजी के निधन पर निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। समाजसेवी व कांग्रेस नेता मोतीलाल माली की माताजी कमला देवी का निधन 23 जून को हो गया था। पचपदरा विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढ़ांढ़स बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने माली समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सुजाराम माली से स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली। इस मौके पर शंकरलाल प्रजापत, घेवरचंद सुंदेशा, किशनाराम माली, जगदीश माली, सांवलराम माली, मोहनलाल सुथार, मंगलाराम माली, रामकरण माली, श्रवण माली मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !