सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के तहत निरीक्षण किया
0
July 09, 2021
बालोतरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बाबूलाल विश्नोई के निर्देशानुसार खंड कार्यक्रम प्रबंधक विजयसिंह ने ऑगनवाड़ी मंडापुरा और जोगी मगरा में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण सत्र पर ई-संजीवनी ओपीडी से कन्सलटेन्ट करवाया गया और सशक्त दस्त नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बच्चों को ओआरएस व जिंक टैबलेट दी गई और वंचित बच्चों के टीकाकरण करने के निर्देश दिये और ड्यू लिस्ट के अनुसार मोबालाईज करने के निर्देश दिए। ब्लॉक आशा सुपरवाइजर सौरभ पंवार ने आशाओ द्वारा कोविड टीकाकरण के लिए लोगो को मोबिलाईजेशन और ई-संजीवनी ओपीडी के बारे में समीक्षा की। इस अवसर पर डॉ हेमंत, एएनएम मंजू व सुमन और जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे।
Tags
