महावीर इंटरनेशल ने वितरण किए मास्क व सेनेटाइजर

मास्क, सैनिटाइजर,  फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किए

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा राजकीय चिकित्सालय, अषाडा के चिकित्सक डॉ स्टाफ का सम्मान कर मास्क, सैनिटाइजर,  फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किए गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ एवं चिकित्सा स्टाफ, कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी के समय जो सेवाएं दी जा रही है अनुकरणीय है। अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि कोरोना महामारी के समय असाडा गांव कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सक एवं स्टाफ कार्यकर्ता सहित सभी कार्य करने वालों का जो योगदान जन जन के लिए मिला एवं मिल रहा है, महावीर इंटरनेशनल परिवार उनका सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ ओम प्रकाश, मेहराराम सहित चिकित्सा कर्मी स्टाफ कार्यकर्ताओं का शॉल व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जवेरी लाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतम दांती ने बताया कि महेंद्र चोपड़ा, धर्मेश चोपड़ा, समाजसेवी प्रवीण जैन, जोगसिंह महेचा, हनुमान देवासी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !