बिजली एवं पानी की समस्याओं जल्द होगा समाधान: मदन प्रजापत
विधायक ने पेयजल पाइप लाइन, चतुर्थ चरण में एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफोर्मर और सिवरेज के लिए दी स्वीकृतियां
 |
बालोतरा। औद्योगिक नगरी में पानी, बिजली, आवागमन, सिवरेज लाईन एवं पानी निकासी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक मदन प्रजापत द्वारा संबंधित विभागा अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर बैठक का आयेाजन कर जनसुनवाई एवं सोशल मिडिया में प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यकत निर्देश दिये। बिजली विभाग के अधिषाषी अभियन्ता एवं षहर के सहायक अभियन्ता को यथाशिध्र निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 नया जीएसएस भैरजी की वाडी के पास, और जरखेश्वर महादेव मन्दिर एवं भाडियावास रोड जोशी कॉलाने में नए ट्रासफार्मर लगाने हेतु स्कीम तैयार करने हेतु अधिशाषी अभियंता, नवीन जीएसएस हेतु भूमि आवंटन करवाने हेतु आयुक्त नगरपरिषद् बालेातरा को आवश्यक निर्देश जारी किये गये। औद्योगिक क्षेत्र एवं ट्रासपोर्ट नगर के चतुर्थ चरण में एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफोर्मर की 9 जुलाई को स्वीकृति जारी की गई हैं। जिससे शहर में जलापूर्ति के लिए 81.13 लाख की वंचित क्षेत्रों एवं मौहल्लो में नई पाईपलाइन लगाई जायेगी। इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। द्वितीय चरण की सिवरेज लाईन की डीपीआर तैयार करने, और सीएलसी की बैठक आयोजित कर शहर की समस्या का यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रथम चरण की सिवरेज लाईन में ब्लॉकेज आदि के समस्या के निराकरण हेतु आयुक्त नगरपरिषद् बालोतरा को निर्देशित किया गया। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष मेहबुब खां सिंधी, आयुक्त शिवपासिंह, अधिशाषी अभियंता सोनाराम चौधरी, जेपी गुप्ता सहायक अभियंता विनय जैन, देवीलाल, पार्षद साबीर भाई, पार्षद दाखुदेवी, ममता, ओमप्रकाश देवासी, पीराराम, दुर्गादेवी, रफीक भाई, रामेश्वर प्रजापत, पूर्ण प्रकाश, असलम छीपा आदि मौजूद थे।