डिस्कॉम विभाग की लापरवाही से विद्युत पोल की ताण में दौड़ा कंरट, एक माह में चौथा हादसा: हादसों में गाय 5, सुअर 7 तथा एक युवक की जा चुकी है जान

इस एक माह मे चौथा हादसा: हादसों में गाय 5, सुअर 7 तथा एक युवक की जा चुकी है जान

इस एक माह मे चौथा हादसा: हादसों में गाय 5, सुअर 7 तथा एक युवक की जा चुकी है जान

पचपदरा। स्थनीय कस्बे के पचपदरा महावीर विधा मन्दिर स्कुल (वर्तमान में आदर्श विद्या मंदिर) के सामने सुबह करीब 9 बजे बाबुलाल भील दडिबा की गाय को विद्युत पोल की ताण मे कंरट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गाय के साथ में दो गाय ओर आने से उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डिस्कॉम विभाग मे कॉल करने पर 30 मिनट तक चलता रहा ताण मे कंरट जिससे मौके पर 3 गाय व 6 सुअर की मौके पर ही मौत हो गई। पचपदरा डिस्कॉम विभाग की लापरवाही कारण आए दिन हादसे हो रहे है। अधिकारी अपनी मलाईदार कुर्सी तक नही छुटती है। कार्मिक दिन भर एयरकंडीशनर कमरों में बैठे रहते है। अब कौन चुने जनता की पूकार, पचपदरा में गनीमत रही कि नही हुई कोई जनहानी, अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा। जहां पर हादसा हुआ वह मुख्य रोड़ के पास की घटना स्थल के समीप राजकिय चिकित्सालय ओर राजकीय बालिका विद्यालय, आर्दश विद्यालय पास में होने से दिन भर लोगों का आवागमन रहता है। घटना की सुचना पर पचपदरा तहसीलदार, पचपदरा पूलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों में भारी आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार गोयल के समक्ष यह मांग रखी कि पचपदरा डिस्कॉम को विद्युत तंत्र सुधारने के लिए पाबंद किया जाए। पचपदरा तहसीलदार ने तुरंत पचपदरा जेईएन विनोद तंवर को कॉल कर घटना स्थल पर बुलाया। मौके पर अधिकारियों ने मृत पशुओं को उठाया एवं समझाइश कर ग्रामीणों से वार्तालाप की। इस दौरान पचपदरा भू अभिलेख विरेंद्र सिंह, कांगे्रस बूथ अध्यक्ष अनिल बी खारवाल, अर्जुन राणा, भीकाराम भील, गौ सेवा दल के अध्यक्ष मिलन खारवाल, राकेश, मोहित, देवेंद्र, मोंटू, प्रशांत, विकास, ललित, भाकरसिंह, मदनगोपाल, कैलाश, नवनीत, अनुज, संपत, अक्षय, मनमोहन, काजेश,  प्रिंस, योगेंद्र, रिंकू, लक्ष्मीनारायण, विशाल मौके पर मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !