कल्याणपुर में कॉलेज के लिए 30 बीघा जमीन एवं 9 विषय की स्वीकृति जारी: विधायक मदन प्रजापत

कल्याणपुर में कॉलेज के लिए 30 बीघा जमीन एवं 9 विषय की स्वीकृति जारी: विधायक मदन प्रजापत

बालोतरा। राज्य सरकार द्वारा बजट 2021-22 घोषणा की अनुपालना में राज्य सरकार द्वारा कल्याणपुर मुख्यालय पर सह शिक्षा स्नातक स्तरीय नवीन महाविद्यालय स्वीकृत करने पर विधायक मदन प्रजापत की सक्रिय पैरवी और प्रयासों से आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा द्वारा दिनांक 12 जुलाई को आदेश जारी कर पर्यावरण एवं कम्प्यूटर सहित हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान सहित 9 विषयों के साथ महाविद्यालय इसी शिक्षा सत्र से प्रारम्भ हो जायेगा। कॉलेज के निर्माण हेतु विधायक द्वारा जिला कलक्टर बाडमेर द्वारा दिनांक 4748/09.7.2021 द्वारा भिजवाये गये थें। जिस पर भूमि आवंटन की स्वीकृति के आदेश सरकार द्वारा आदेशांक 780/12.07.2021  के तहत जारी कर दिये गये हैं। युवाओं एवं विशेष कर महिलाओं के उत्थान हेतु शिक्षा के क्षेत्र में विधायक का अनुकरणीय प्रयासों के लिए कल्याणपुर क्षेत्रवासियों की तरफ से जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकताओ द्वारा विधायक मुख्यमन्त्री एवं विधायक मदन प्रजापत का आभार प्रकट किया इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष टीलाराम गोदारा, संगठन महामंत्री ओम भाटिया, कोरना गुमानंिसह सरपंच महिपालसिंह, कानाराम सुरपुरा, ओमाराम सुथार, दिलीप सांगावत, रोशन अली, मुलसिंह अराबा, पुनाराम भील, अभयसिंह नेवरी, पीराराम , फिरोज खां, हेमाराम डोली, मुकेश धतरवाल, अन्नू महाराज, विजय रांकावत आदि उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !