![]() |
| पौधारोपण व नरेगा कार्य का अवलोकन कर जनसुनवाई की |
बालेातरा। विधायक मदन प्रजापत ने बुधवार में पंचायत समिति बालेातरा की ग्राम पंचायत माजीवाला में आम आवाम के रूबरू होकर जनसमस्याएं सुनी और माजीवाला नाडी पर चल रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी एक्ट के तहत कार्यो का अवलोकन कर मजदूरों की समस्याऐं सुनी और मौके पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देष जारी कियें। साथ ही सरपंच जसोल ईश्वरसिंह के जन्मदिवस पर आयेाजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उन्हे जन्मदिन की बधाई दी और आमजन के रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। विधायक प्रजापत ने मुक्तिधाम में वृक्षारोपण करते हुए आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि समय की मांग और बढते हुए प्रदूषण को देखते हुए इस पवित्र स्थान से म्हारों हरीयाला पचपदरा अभियान की शुभारंभ किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों के अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं पशु-पक्षियों के सरंक्षण एवं संवद्धर्धन हेतु प्रत्यके गोचर एवं पडत भूमि पर चारा उगाकर एव सभी समाज अपने अपने शमशान घाटों एवं कब्रिस्तानों की भूमि में पौधारोपण को पर्यावरण के संतुलन बनाने के क्षेत्र में अपना अपना यथायोग्य सहयोग कर इस पुनित कार्य को बढाने में सहायक बनने की अपील की। विधायक ने कहां कि बरसात ऋतु में बरसने वाले पानी की एक भी बुद व्यर्थ न जाये ऐसी हमारी योजना होनी चाहिए। वैसे तो पानी की हर बुद किमती है परन्तु हम मरूस्थलवासियों के लिए उसकी किमत और भी बढ जाती हैं। ऐसी स्थिति में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने हेतु युवाओं को आगे आकर कार्य करना चाहिऐं। यह जानकारी विधायक के निजी सचिव अशोक कुमार शर्मा ने दी।
