बालोतरा। साध्वी श्री मंजूयशा जी ठाना-4 के सानिध्य में बालोतरा न्यू तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा का वर्ष 2021-2023 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया की सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। इसके पश्चात मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया । उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला संकलेचा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्षा निर्मला ने उपाध्यक्ष प्रथम चंद्रा बालड़, उपाध्यक्ष रानी बाफना, मंत्री संगीता बोथरा, सह मंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड़, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा, कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वेदमेहता, उप संयोजिका मनीषा ओस्तवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात परामर्शक लूणी देवी गोलेच्छा, नारायण देवी छाजेड़, पीपी देवी ओस्तवाल और समस्त कार्य समिति सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा और तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने की। साध्वी श्री मंजूयशा जी ने नारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ चिंतन वाली नारी ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सहित बहनें मौजूद थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
0
July 23, 2021

Tags