बालोतरा। विषिष्ठ शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त महेन्द्र सोनी ने गुरूवार को जिला परिवहन कार्यालय बालोतरा का निरीक्षण किया। जिला परिवहन अधिकारी श्री भगवान गहलोत ने बताया कि परिवहन आयुक्त परिवहन विभाग राजस्थान जेरला रोड बालोतरा स्थित नव निर्मित कार्यालय के शीघ्र ही लोकार्पण हेतु जेरला स्थित भवन का मौका मुआयना किया तथा परिसर मे सुधार कर अतिषीघ्र भवन के लोकार्पण के लिए जिला परिवहन अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त जेरला स्थित भवन के निरीक्षण के पश्चात बालोतरा शहर स्थित वर्तमान में संचालित परिवहन कार्यालय पहुंचे जहां पर जिला परिवहन अधिकारी गहलोत ने बुके भेंट कर परिवहन आयुक्त महोदय का स्वागत किया तथा समस्त परिवहन निरीक्षको के साथ कार्यालय स्टाफ का परिचय करवाते हुए कार्यालय का निरीक्षण करवाया। परिवहन आयुक्त के साथ प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रामनारायण बडग़ूजर भी साथ रहें तथा आयुक्त के साथ विभागीय राजस्व लक्ष्य एवं मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं एवं अन्य विभागीय नीतियों तथा विभागीय निर्देषों व आदेषों की पूर्ण पालना हेतु निर्देषित किया साथ ही आम जन को परिवहन विभागीय सुविधाएं सुगम व शीघ्रता से उपलब्ध हो इसके लिए तत्परता से विभागीय कार्य करने हेतु आदेशित किया। परिवहन आयुक्त व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने कार्यालय परिसर में पोधारोपण कर मानसून काल में अधिकाधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
परिवहन आयुक्त ने किया जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण
0
July 22, 2021

Tags